भारतीय किसान संघ का एकदिवसीय वन भ्रमण

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- भारतीय किसान संघ के द्वारा रविवार को सवाईपुर, मांडलगढ़ तहसील व बड़लियास उपतहसील का एकदिवसीय वन भ्रमण का कार्यक्रम मांडलगढ़ क्षेत्र के गुप्तेश्वर महादेव के आयोजित हुई, जिसमें किसान संघ के सदस्यों ने वन क्षेत्र का भ्रमण किया ।  प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख बद्रीलाल जाट ने बताया कि भारतीय किसान संघ के द्वारा रविवार को तहसील सवाईपुर व मांडलगढ़ और उप तहसील बड़लियास की टीम व ग्राम समिति टीम के सदस्य शामिल हुई, गुप्तेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वही वन क्षेत्र का भ्रमण कर कहीं महत्वपूर्ण प्राचीन स्थलों व प्राकृतिक झरनों तथा पेड़ पौधों की जानकारी सांझा की, इस दौरान बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम समितियां का गठन करने के साथ ही किसानों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया । इस दौरान सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया ।।